रांची, मार्च 15 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा और माकपा सोनाहातू लोकल कमिटी ने रविवार को जिन्तु गांव में शहीद शशोधर मुंडा का शहादत दिवस मनाया। शहीद शशोधर मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक सचिव रतन महतो ने कहा 1988 एतिहासिक भारत बंद के दौरान पुलिस गोलीकांड में शशोधर मुंडा शहीद हुए थे। घटना में 12 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसकी सोच को हम पूरा करेंगे तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इन्होंने 24 मार्च दिल्ली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर घुरन पातर, दिनेश महतो, बसंत मुंडा, जगदीश मुंडा, त्रिलोक मुंडा, पूर्णचंद मुंडा, अजम्बर मुंडा, गिरिधारी महतो, सिताराम महतो, एतवारी देवी, सुनिया देवी, मिनि देवी आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.