नई दिल्ली, फरवरी 5 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर को अमेरिका में नौकरी से निकाल दिया गया है। ईशान थरूर ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। ईशान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि वे बेहद दुखी हैं। बता दें कि ईशान का नाम उन पत्रकारों में शामिल है, जिन्हें द वाशिंगटन पोस्ट ने नौकरी से निकाल दिया है। अखबार ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है, जिससे उसकी इंटरनेशनल कवरेज और स्पोर्ट्स डेस्क प्रभावित हुई है। ईशान के अलावा कई कर्मचारियों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस छंटनी को वॉशिंगटन पोस्ट के लिए एक विनाशकारी क्षण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ईशान थरूर ने खाली न्यूज रूम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "एक बुरा दिन।" वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अधिकांश इंटरनेशनल स्टाफ को नौकरी से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.