सीतामढ़ी, जून 15 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी जिले के रामपुर परोरी निवासी शशिरंजन सुमन ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। 13 जून को प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के उपरांत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त हुआ।लेफ्टिनेंट शशिरंजन सुमन के पिता श्याम कुमार अधिवक्ता एवं माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। संयुक्त परिवार में पले-बढ़े शशिरंजन बचपन से ही अनुशासित, मेहनती और मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीतामढ़ी से प्राप्त की तथा इसके बाद देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में नामांकन लेकर आगे की पढ़ाई पूरी की। यह भी पढ़ें- आलोक सिंह के लेफ्टिनेंट बनने से खुशी शैक्षणिक जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जेईई ...