आरा, अक्टूबर 4 -- आरा। जदयू ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए आरा के शशिरंजन को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई है। भोजपुर निवासी शशि रंजन की शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ और युवाओं को संगठित करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद शशि रंजन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...