शशिकांत सहाय उर्फ बड़े बने पशुपालन, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के विधायक प्रतिनिधि
चतरा, जून 26 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने अव्वल मुहल्ला निवासी शशिकांत सहाय उर्फ बड़े को पशुपालन, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। शशिकांत सहाय लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े रहे हैं। कृषि, पशुपालन तथा ग्रामीण विकास से संबंधित मुद्दों को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। शशिकांत सहाय उर्फ बड़े को नई जिम्मेदारी मिलने पर देवनंदन सोनी, बॉबी राम ,बसंत यादव, विनय कुमार सिंह, मनोज सिंह ,गौरी यादव, जवाहर यादव, बबलू सिंह, विश्वनाथ यादव, मानिक यादव, सौरभ अग्रवाल, श्रीनिवास शर्मा, पिंटू गुप्ता, और विवेक सिंह ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को किया मनोनीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.