जौनपुर, अप्रैल 18 -- जौनपुर। एलआइसी के डेवलपमेंट आफिसर्स के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य के संगठन की आम सभा आगरा में आयोजित की गई। इसमे मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कार्यक्रम में दोनों प्रदेश के 220 प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से उत्तर मध्य क्षेत्र के वाइस प्रेसीडेंट के लिए जौनपुर के डेवलपमेंट आफिसर शशिकांत सिंह का निर्वाचन किया। जनपद पहुंचने पर उमरपुर स्थित मुख्य शाखा में जिले व वाराणसी मंडल की विभिन्न शाखाओं के डेवलपमेंट आफिसर्स ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। शशिकांत सिंह ने कहा कि सदस्यों के हित व उनके कार्य को सुगम बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। संचालन प्रदीप चौधरी व आभार एनबी सिंह ने जताया। यह भी पढ़ें- आगरा के विकास के एजेंडे पर मंथन मंडलीय संरक्षक एनपी सिंह, सह सचिव बालेश्वर प्रसाद, वी के त्रिपाठी , हि...