अलीगढ़, अप्रैल 7 -- बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम कांड में जेल भेजे गए भाजयुमो नेता शशांक पंडित समेत पांच आरोपियों की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई। इस पर मंगलवार को फैसला आएगा। वहीं, दो आरोपियों की जमानत पर मंगलवार को सुनवाई होगी। 12 मार्च को सराय हकीम निवासी भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू व शशांक पंडित के गुटों के बीच फायरिंग में पुलिस अब तक 16 लोगों को जेल भेज चुकी है। पांच नामजद फरार हैं। इसमें चार लोगों की जमानत व एक की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द हो चुकी हैं। सोमवार को भाजयुमो के महानगर मंत्री शशांक पंडित, मोहित शर्मा, हनी शिवाजी, अरुण, गौरव की जमानत पर सुनवाई पूरी कर ली गई। हालांकि फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा। वहीं, हिस्ट्रीशीटर शोएब व हमजा की की ओर से डाली गई जमानत पर सुनवाई के लिए सात अप्रैल की तिथि नियत की गई है।------------

हिं...