सीवान, अप्रैल 10 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोरा गांव के रहने वाले चन्द्रभूषण पर्वत और स्व. कौशल्या भारती के पुत्र शशांक पर्वत को फिल्म, वेब सीरीज तथा फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 29 मार्च को नई दिल्ली के राजाराममोहन राय ऑडिटोरियम में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। फिल्म डायरेक्टर अमूल भगत ने उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शशांक पर्वत ने बिहार में पकड़उआ विवाह पर आधारित वेब सीरीज सौभाग्यवती भव में बीपीएससी शिक्षक के मुख्य भूमिका को पर्दा पर जीवंत किया है। इसके साथ हीं उन्होंने अन्य कई शॉर्ट फिल्म तथा बेब सीरीज में सह कलाकार व स्क्रिप्ट लेखक का कार्य किया है। इसके लिए एबीएम प्रजेंट ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अवार्ड देकर सम्म...