शशनाम कॉलेज में आग से वचाव पर हुआ कार्यक्रम
धनबाद, अक्टूबर 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में सोमवार को छात्र व छात्राओं को आग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। टाटा सिजुआ ग्रुप की सुरक्षा विभाग फायर फाइटर की टीम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आग की घटनाओं को रोकना, आपातकालीन स्थिति में सही निर्णय लेना व जान-माल की सुरक्षा करने के तरीकों से अवगत कराया गया। फायर फाइटर नितिन यादव व फायर फाइटर अमित यादव ने पानी का उपयोग करके आग के तापमान को कम करने, आग पर गीली बोरी या कंबल डालकर ऑक्सीजन का संपर्क काटना, ज्वलनशील पदार्थों या ईंधन को हटाकर आग को फैलने से रोकना, फायर एक्सटिंग्विशर यंत्रों का सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करने की विधि की जानकारी दी। एलपीजी सिलेंडर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.