चंदौली, मई 26 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मैजिक वाहन में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। शव यात्री बिहार के कैमूर जिले से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे। बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर मसही गांव से मैजिक वाहन में शव लेकर परिवार और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार इनोवा पीछे से ट्रेलर में घुसी, वाराणसी से कैंची धाम जा रहे सात में से चार दोस्तों की मौत इसी दौरान झांसी गांव के पास हाइवे प...