फतेहपुर, अप्रैल 12 -- मलवां। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। शव लेकर जा रही एंबुलेंस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के बिलंदपुर थाना माठ निवासी 50 वर्षीय उधम सिंह दिल्ली में प्राइवेट एंबुलेंस चालक था। वह मरीजों के साथ-साथ शव पहुंचाने का कार्य भी करता था। शनिवार को वह दिल्ली से एक शव लेकर परिजनों के साथ झारखंड जा रहा था। थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ के पास पीछे से आए ट्रेलर ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक उधम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस में शव के साथ बैठे परिजन सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और च...