धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। मंगलवार की रात जमीन धंसने की घटना में मारे गए तीनों लोगों का शव बुधवार की सुबह चार बजे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीण शव सौंपने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वे शव को गांव ले जाएंगे। वहीं पुलिस शव सौंपने को तैयार नहीं थी। उनका कहना था कि पुलिस शव लेकर जाएगी। इस बात पर पोस्टमार्टम हाउस के पास बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस वहां से ग्रामीणों के साथ शव लेकर निकली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...