शव लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 10 महिलाएं घायल
मैनपुरी, मई 11 -- क्षेत्र के एनएच-34 बाईपास पर सोमवार सुबह शव लेकर जा रही है ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर सवार एक बालिका सहित 10 महिलाएं घायल हो गई। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अधेड़ महिला को जिला अस्पताल से सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जनपद के इटावा ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर निवासी महाराज सिंह पिछले तीन माह से भोगांव क्षेत्र के नगला मानसिंह निवासी अपनी पुत्री ममता पत्नी गुड्डू उर्फ रजनीश के घर रह रहे थे। सोमवार सुबह महाराज सिंह का निधन हो गया। महाराज सिंह का शव लेकर ममता व अन्य लोग ट्रैक्टर से ऊसराहार के ईसापुर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। तभी बेवर थाना क्षेत्र के बाईपास पर ग्राम खांकेताल के सामने ओवरटेक करते समय अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में कट मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.