कुशीनगर, अगस्त 13 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार के समीप चुरामन छपरा निवासी 24 वर्षीय मोहित मद्धेशिया की हत्या के बाद शव रख कर कसया-रामकोला मार्ग के गोबरही चौराहे पर जाम करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: सड़क जाम करने वाले चार नामजद व 15-20 अज्ञात पर केसमामले का विवरण कसया थाने में तैनात उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ने तहरीर में बताया है कि 11 अगस्त को मोहित की मौत के बाद शांति व्यवस्था के लिए हमराही कांस्टेबल श्रवण कुमार और अरविंद सिंह के साथ ड्यूटी पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि गोबरही चौराहे पर कुछ लोगों ने मोहित का शव सड़क पर रख दिया है और अपनी मांगों को लेकर कसया-रामकोला मार्ग को जाम कर दिया है। सूचन...