दरभंगा, अप्रैल 26 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। ट्रैक्टर की ठोकर से मृत किशोर मुकुल कुमार की लाश शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सढ़वाड़ा पहुंचत ही गांव में सनसनी फैल गई। इकलौते पुत्र की मौत से आहत ग्रामीणों ने आक्रोश में अतरबेल-बिशनपुर पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण लगभग चार घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक 15 वर्षीय मुकुल कुमार के पिता मुकेश कुमार का भी निधन पूर्व में ही हो चुका है। सड़क पर लाश के साथ बैठी किशोर की मां आशा देवी, बहन सोनी देवी एवं अन्य परिजनों सहित ग्रामीण स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर पहुंची सीओ नेहा कुमारी ने जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। सिंहवाड़ा एवं सिमरी थाने की पुलिस ने भी सड़क जाम हटाने के लिए प्रयास किया।ग्रामीणों ने बताया कि जुड़िया धार के...