हमीरपुर, मार्च 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। ट्रैक्टर ट्रॉली में शव रखकर अंतिम संस्कार के लिए थाना सजेती के रामपुर घाट जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को हाईवे में रामपुर मोड़ के पास ट्रक ने कट मार दिया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शव का अंतिम संस्कार करने आ रहे 15 लोग घायल हो गए। जिनमें छह लोग को हमीरपुर के अस्पताल में और शेष को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमीरपुर से एक गंभीर घायल को कानपुर रेफर किया जा रहा है। अन्य का उपचार चल रहा है। घाटमपुर तहसील के थाना सजेती के कोहरा गांव निवासी 25 वर्षीय रोशन पुत्र रज्जन शनिवार को कानपुर-सागर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे इसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कानपुर में हुआ था। रविवार की शाम करीब चार बजे के आसपास परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सजेती थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.