फतेहपुर, अप्रैल 12 -- विजयीपुर। जेसीबी चालक की मौत पर रविवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम बाद शव रखकर हंगामा किया और अंतिम संस्कार से मना कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। परिजन जेसीबी मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामला बढ़ता देख मौके पर सुलह की कोशिशें हुईं। जिसमें दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद मुआवजे की बात पर आपसी समझौते के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि थाना क्षेत्र के कछरा गांव निवासी जेसीबी चालक 25 वर्षीय राकेश पासवान की शुक्रवार रात रग्घुपुर गढ़ा गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान जेसीबी के नीचे दबकर मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि वाहन मालिक बीते चार वर्षों से राकेश से काम करवा रहा था, लेकिन मेहनताना नहीं दे रहा था और इसी विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.