आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर बुतात में सेंट्रल बैंक के पास रविवार को शव रखकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की थी। इस मामले में पुलिस ने 19 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुबारकपुर कस्बा के नूरपुर बुतान निवासी शिवा पटवा पुत्र राजू पटवा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों संग ग्रामीणों ने रविवार को शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया था। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्का मुक्की की थी। पुलिस के समझाने के बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटा था। उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.