मेरठ, अप्रैल 19 -- फलावदा-मवाना मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक का शव रविवार सुबह घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर फलावदा-मवाना मार्ग पर हंगामा करते हुए शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक, एसडीएम मवाना और सीओ मवाना ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। भाजपा नेता ने भी अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली बाइक सवार की जान, दो घायल ग्राम नगला हरेरू निवासी सुरेन्द्र सैनी (43 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.