शव रखकर जाम लगाने पर 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, मई 28 -- इटावा। दूध व्यापारी की संदिग्ध मौत मामले में सड़क पर शव रखकर जाम लगाने और उपद्रव करने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस की ओर से उपद्रव, पुलिस कर्मियों से अभद्रता की 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उपद्रवियों की पहचान शुरु कर दी है। इकदिल क्षेत्र के नगला बर के रहने वाले रंजीत का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने पैसे के लेन देन में हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी लगना आने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे नाराज परिजनों ने बुधवार सुबह 9 बजे दो ट्रैक्टर ट्रालियों में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने सिविल लाइन थाने के पास इटावा मैनपुरी रोड पर शव रखकर जाम लगाया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभद्रता भी की गई।
उपद्रवियों की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.