गंगापार, मई 12 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। होलागढ़ थाना क्षेत्र के पूरबनारा में नाना के घर रहकर पढ़ाई करने वाले हिमांशु सरोज की गोली मारकर हत्या के मामले ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही भीम आर्मी समर्थकों और ग्रामीणों ने तख्त सहित शव उठाकर मुख्य आरोपी साहिल यादव के घर की ओर कूच कर दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर लोगों की इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्र से धक्का-मुक्की भी हुई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव किया।स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की पुलिस फोर्स, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस उप आयुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी सोरांव प्रमिला श्याम जीत सिंह, एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ तथा अन्य अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए और शव वापस नाना राधेश्याम सरोज के घ...