संभल, मार्च 8 -- संभल। धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर में महाशिवरात्रि के दिन घर के पास मढ़ी से गायब हुए सात वर्षीय मासूम का शव 26 फरवरी को जंगल में बंद बोरे में मिला था। मासूम का शव बरामद हुए 11 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। बेटे के हत्यारों के नहीं पकड़े जाने से पीड़ित परिवार भी चिंतित है। गांव धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी रोहित का सात वर्षीय बेटा अंशू महाशिवरात्रि के दिन घर के पास मढ़ी से अचानक गायब हो गया था। 26 फरवरी को 11 दिनों के बाद गांव निवासी राजेंद्र सिंह के गेहूं के खेत में बोरे में मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के सिर में चोट लगी होने की बात सामने आई है लेकिन मौत किस प्रकार हुई यह स्पष्ठ नहीं हो पाया है। ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने बिसरा सुरक्षित र...