सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- हरिकांत सिंह,शिवहर। जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक राजकुमार राम का शव सोमवार को सीतामढ़ी जिले के बेलसंड स्थित मनुष्यमरा नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वह उसी गांव के विनोद राम का पुत्र था। शव मिलते की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि राजकुमार राम रविवार को अपनी बहन के घर अपने जीजा को पहुंचाने के लिए बेलसंड गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह वहां से अपने घर के लिए निकला, लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचा।। यह भी पढ़ें- ग्यारह दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव बरामद इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...