शव मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे तक लगाए रखा जाम
आगरा, जुलाई 14 -- महिला का शव सुबह ही बरामद कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कासगंज लाने की तैयारी में जुट गई। जब तक पुलिस शव उठवाती, तब तक कादरगंज रोड पर ग्रामीण एकत्र होकर जाम लगाने लगे। धीरे-धीरे आसपास के ग्रामीण और राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंच गए। जब-जब जाम खुलने की स्थिति बनती और पुलिस शव को लाने की कोशिश करती माहौल फिर गर्मा जाता। ऐसे में पुलिस के लिए शव पोस्टमार्टम गृह पहुंचाना चुनौती बन गया। उधर इलाका पुलिस महिला के शव मिलने के बारे में लगातार गोपनीयता बरतती रही। यहां तक कि, मौके पर से पुलिस और प्रशासनिक कर्मी भी शव मिलने के मामले में साफ-साफ बताने से बचते रहे। तमाम कोशिश के बाद जाम खुला तब कहीं जाकर शाम को शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- उधारी के रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.