समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी मण्डैया वार्ड 4 निवासी बैजू साह ने स्थानीय थाना में एक यूडी केस दर्ज कराया है। जिसमे कहा है कि गत 28 मार्च को उसका पुत्र सुंदर कुमार चैती दुर्गा भसान हेतु अपने सहयोगी के साथ बगल के रेलवे ब्रिज बूढ़ी गंडक गया था। जहां उसके पुत्र सुंदर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने काफी खोजबीन की। परंतु उसके पुत्र का पता नहीं चला। उसके बाद एसजीआरएफ की टीम ने खोजबीन की। गत 30 मार्च की सुबह करीब 6 बजे उसके पुत्र का शव नदी के पानी में उपलाता मिला। इसकी सूचना प्रशासन को दिया तो पानी से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.