सुल्तानपुर, मई 4 -- लम्भुआ, सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लम्भुआ के कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर में रविवार को तालाब में 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर पानी भरे तालाब को खाली कराया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर कार्रवाई में जुट गई है। इलाके में एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...