अंबेडकर नगर, फरवरी 21 -- सद्दरपुर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मरीजों की मौत के बाद शव को घर पहुंचाने के घुमावदार नियम कानून के कारण प्राइवेट एम्बुलेंस वालों की चांदी हुई पड़ी है। एक ऑडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कालेज में खलबली मच गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रधानाचार्य ने प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। मेडिकल कॉलेज में मृतक मरीजों के शव को घर तक पहुंचाने के लिए एक शव वाहन की व्यवस्था है, लेकिन मेडिकल कालेज के शव वाहन के चालकों का गठजोड़ प्राइवेट एम्बुलेंस के ड्राइवरों के साथ होने के कारण वह इतना नियम कानून बता देते हैं कि लोग मजबूरन प्राइवेट एम्बुलेंस को लेने पर मजबूर हो जाते हैं। बीते दिनों एक मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों की ओर से सरकारी एंबुलेंस की सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.