मोतिहारी, फरवरी 20 -- पहाड़पुर। प्रखंड के उत्तरी नोनेया पंचायत के तुरहापट्टी मंगलटोला गांव निवासी राजेन्द्र साह उर्फ चेरा साह के पुत्र खूबलाल साह उर्फ लड्डू (25) का शव हरसिद्धि के बनछीहुली गांव के पास एक पिकअप के केबिन से हरसिद्धि पुलिस ने बरामद किया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव गुरुवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के पिता,मां ज्ञांति देवी,पत्नी फूलकुमारी देवी,भाई कृष्णा साह,बहन जोनी कुमारी व सोनी कुमारी,रानी देवी व मनी देवी का तो रो कर बुरा हाल था।मृतक की पत्नी फूलकुमारी दहाड़े मार कर रोते हुए बार बार बेहोश हो जा रही थी।वही उसके माता-पिता रोते रोते बेसुध हो रहे थे।बहन जोनी कुमार व सोनी कुमारी रोते हुए कभी अपनी मां तो कभी अपनी भौजाई को सम्भल रही थी। करीब तीन साल पूर्व ही मृतक की शादी हुई थी,उसे अभी कोई बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.