हरदोई, मार्च 25 -- बेहंदर। उन्नाव में बीती रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद बेहन्दर क्षेत्र के तीन गांवों में गम का माहौल पैदा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले जिन्दा नहीं लौटे। उनके शव बुधवार को आए तो हर आंख नम हो गई। बुधवार को एक साथ उन्नाव में तीनों शवों का पीएम होने के बाद शाम को शव मृतकों के गांव भारी हुजूम के साथ पहुंचे तो कोहराम मच गया। रामजीवन के शव को मंगलवार को अंतिम क्रियाकर्म को लेकर जा रहे है पूर्व प्रधान पति पवन यादव, राजू राठौर व रामबालक को नहीं पता था कि आज ही तीनों को एक साथ ही काल के गाल में समाना है। देर रात तीनों की सड़क हादसे में मौत की खबर से पूरा इलाका सन्न रह गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के अटिया गांव निवासी रामजीवन की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके अंतिम क्रिया कर्म को करने के लिए शव मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.