मऊ, जनवरी 9 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित मुक्तिधाम पर शवदाह करने आया वृद्ध शुक्रवार को अचानक गस्त खाकर गिर गया, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं भाई के तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, परिजनों में कोहराम मचा हुआ। आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार ग्राम खौजौली निवासी 70 वर्षीय रामाश्रय पुत्र चन्द्रभान शुक्रवार को गांव में हुई मौत के पश्चात दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर शवदाह करने आए थे। अभी वह मुक्तिधाम पर पहुंचने वाले ही थे कि चक्कर आ गया। चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़े। गिरा देख साथ में आए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.