शामली, दिसम्बर 28 -- कस्बे मे दिल्ली सहारनपुर रोड पर बंजर की भूमि पर शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। मामला दो अलग पक्षों के बीच होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया। एक पक्ष इसे कब्रिस्तान की भूमि होने का दावा कर रहा था तो दूसरा पक्ष इसे अपना बताते हुए इसका विरोध कर रहा था। मामला बढ़ता देख पुलिस ने उक्त भूमि पर शव दफनाने से एक पक्ष के लोगों को राजी किया इसके बाद दूसरे स्थान पर शव दफनाया गया। बताया जा रहा है कि वर्तमान मे उक्त स्थान राजस्व अभिलेखो मे बंजर भूमि के रूप मे दर्ज है। शनिवार की दोपहर कस्बे के मौहल्ला मौहम्मदीगंज निवासी 40 वर्षीय गुलजार पुत्र नत्थू की की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसे दफनाने के लिए दिल्ली सहारनपुर रोड पर बिजली घर के निकट खाली पडे बंजर के नम्बर मे कब्र खेदी गई थी , उक्त स्थान पर कब्र खोदे जाने की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.