बस्ती, फरवरी 2 -- देईसांड़। लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग पर स्थित दुबौली खुर्द व अकेला गांव के निकट नहर पुलिया के पास गड्ढा खोदकर संदिग्ध हालात में शव दफनाए जाने की सूचना पर यूपी 112 व लालगंज पुलिस पहुंच गई। रविवार की देर शाम करीब सात बजे ग्रामीणों को एक अज्ञात व्यक्ति नहर के पास मिट्टी के नीचे गड्ढा खोद कर अज्ञात शव दफन करता नजर आया। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद दुबौली ग्राम प्रधान शेषराम चौधरी समेत प्रकाश यादव, उमेश यादव, जगरनाथ, मनोज चौधरी, दिलीप कुमार व अंगद आदि गड्ढे की खुदाई कराने पर अड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.