हाजीपुर, मई 2 -- चेहराकलां। सं.सू. कटहरा थाने के सूमेरगंज नहर किनारे शनिवार की सुबह शव दफनाए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। देखते-देखते शव देखने के लिए चारों तरफ से सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों में किसी को पता नहीं था कि किस गांव या टोला में किसकी मौत हुई है। दरअसल शव थोड़ा सा गड्ढा खोदकर ही दफनाया गया था। काफी संख्या में भीड़ जुटने और बात के फैलने के बाद बगल गांव रसूलपुर फतह के मृत करीब 40 वर्षीय शंभू राय की पत्नी वहां पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन के लोगों को बताया कि उनकी मौत किसी बीमारी से स्वभाविक मौत हुई है। वह नंदलाल राय के पुत्र थे और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि गरीबी के चलते शव वहां दफना दिया...