सीतापुर, मार्च 15 -- रामपुर मथुरा/मानपुर। रामपुर मथुरा और मानपुर थाना क्षेत्रों में उस वक्त मातम पसर गया, जब भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव पहुंचे। जहां एक ओर कल तक वैवाहिक समारोह की खुशियां और चहल-पहल थी, वहीं आज वहां सिर्फ चीख-पुकार और अपनों को खोने का दर्द सुनाई दे रहा है। शनिवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम भयापुर कोड़री से रामपुर मथुरा के बिसेसर तिराहे पर हादसा हुआ। मृतक सुजीत सिंह अपने चाचा भूपेंद्र सिंह की बारात में शामिल होने के लिए कुलदीप सिंह और गोलू सिंह के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से विशेषण गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे खस की जड़ों से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे और मौके पर ही उनक...