उन्नाव, अगस्त 12 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय प्रेम शंकर ने मंगलवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीत्कारें गूंज उठीं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पत्नी से विवाद के कारण प्रेमशंकर तनाव में रहता था। वह मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। परिजनों ने शव का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...