खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव से लापता महिला का शव मंगलवार को दूसरे दिन भागलपुर भेजा गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को शव मिलने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इधर परिजनों ने कहा कि वे लोग शव को लेकर सदर अस्पताल में लगभग 24 घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन शव वाहन के अभाव में सदर अस्प्ताल में ही शव पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि महिला की मानसी थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव की रहने वाली थी। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को डुमरी पुल के निकट से बरामद किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...