गया, अगस्त 11 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ-दरियापुर मुख्य मार्ग स्थित बेलौटी मोड़ के समीप सोमवार को वज्रपात से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान चेरकी थाना क्षेत्र के बिरहुत गांव निवासी अमीर साव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक के पुत्र गणेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पिता लकड़ाही गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर लौटने के दौरान बेलौटी मोड़ के पास वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...