बरेली, जून 8 -- शव के कपड़े की सील खुली मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने देरी होने की बात कही तो मृतका का भाई पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। फिर पुलिसकर्मियों ने शव दोबारा सील करके पोस्टमार्टम कराया। थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव शिवपुरी रधौली की रहने वाली रोशनी ने शनिवार को खुदकुशी कर ली थी और रविवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। रविवार को जब पोस्टमार्टम होने की बारी आई तो बताया गया कि शव की सील खुली है। दोबारा सील होने के बाद ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। इस पर रोशनी के भाई ओमवारी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो शव को दोबारा सील कराया गया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका। पुलिस का कहना है कि शव को उठाने और रखने के दौरान सील खराब हो गई, जिसे ठीक करा दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...