कौशाम्बी, मार्च 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गेरसा गांव के समीप रेलवे की डीएफसी लाइन पर शुक्रवार सुबह मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में शव की तस्वीर प्रसारित की है। जिले के साथ पड़ोसी जनपदों के थानों से भी गुमशुदा हुए लोगों के बाबत जानकारी मांगी गई है। रसूलपुर गेरसा के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे की डीएफसी लाइन की ओर गए तो देखा कि ट्रैक पर एक करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिंघिया चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शव की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कराई जा रही ...