गोंडा, अप्रैल 4 -- परसपुर, संवाददाता। ग्राम रेकसड़िया के चेनपुरवा में बुधवार को मारपीट में घायल हुए 55 वर्षीय बुधई कश्यप की गुरुवार को उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम उसका शव घर लाया गया। इसके बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। शनिवार को चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद छोटे बेटे पिंटू कश्यप ने सकतपुर के पुरवा घाट पर पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया आरोपियों को कोर्ट रवाना किया गया है। गांव में बीते दिनों पट्टीदारी में एक व्यक्ति के निधन के बाद उसकी अर्थी में कांधा लगाने व पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस दो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.