आदित्यपुर, मार्च 12 -- चांडिल,संवाददाता। हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से झारखंड के मजदूरों की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक सविता महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा सत्र के दौरान श्रम मंत्री संजय यादव से मुलाकात की। विधायकों ने मंत्री के समक्ष मांग रखी है कि मृतकों के शवों को उनके गृह क्षेत्र ईचागढ़ और पोटका लाने की अविलंब व्यवस्था की जाए। विधायक सविता महतो ने श्रम मंत्री से आग्रह किया कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी और संबंधित निर्माण कंपनी से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकता पहले शवों को सम्मान जनक तरीके से रांची मंगवाने और फिर वहां से एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांवों (बनगोड़ा, बुरुहातू और हुंडी) तक पहुंचान...