बलरामपुर, जनवरी 3 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार स्थित शवदाह गृह पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों ने शवदाह स्थल तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग रखी। विधायक ने मार्च माह तक सड़क निर्माण व शवदाह गृह के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया। बताया गया कि सड़क अत्यंत जर्जर है और शवदाह स्थल पर कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधिमंडल, नगर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.