मुंगेर, जून 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थानाक्षेत्र के लल्लू पोखर सहनी टोला में शवदाह कर लौट रहे लोगों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ​घायल विकास सहनी और गौतम ने पुलिस को बताया कि वे दुमठा घाट से एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि प्राण सहनी, चंदन सहनी और सुजीत सहनी ने लाठी तथा लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- शवदाह कर लौट रहे लोगों पर हमला, दोनों पक्षों से चार घायल पीड़ितों ने जेब से नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने लूटपा...