नई दिल्ली, जनवरी 24 -- बिहार की राजधानी पटना में एक पार्षद के बेटे ने एकतरफा प्यार में अपनी कथित प्रेमिका को बीच सड़क पर जिंदा जला दिया। सारण में एक 17 साल की लड़की के साथ हथियार के बल पर तीन लड़कों ने गैंगरेप किया। राज्य में महिलाओं के साथ अपराध और हिंसा पर राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर तीखा वार किया है। सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्या ने सीएम के नाम कड़वा संदेश पोस्ट किया है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रोहिणी आचार्या ने लिखा है, "माननीय मुख्यमंत्री जी .. ये शर्म का विषय है कि क़ानून के राज के आपके तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं .. दुःखद सच्चाई ये है कि सरकार की संवेदनहीनता, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकारी-प्रशासनिक उदासीनता और नाकामी की वजह से बहन-बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.