पटना, सितम्बर 30 -- बिहार में महिलाओं के खिलाफ इन दिनों में बढ़े अपराध पर हाल ही में केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया था। महिला अपराध पर भड़के चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें शर्म आती है कि वो इस सरकार का हिस्सा हैं। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि अगर चिराग पासवान इस सरकार का हिस्सा बनकर शर्मिंदा हैं तो वो आगे की कार्रवाई करें। जीतन राम मांझी ने कहा, 'जो इस तरह से बोल रहा है उसको समझना चाहिए कि आप अगर बहुत शर्मिंदा हैं तो आपको आगे अगली कार्रवाई करनी चाहिए। हम तो कहते हैं कि हम तो इस सरकार का हिस्सा बनकर बहुत गौरवान्वित महसूस करते हैं। हमें काफी गर्व है कि सम्राट चौधरी जैसा मजबूत और युवा मुख्यमंत्री बिहा...