सोनभद्र, मई 29 -- चोपन। सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से शर्मिंदा सेल्फी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों को रोककर जागरूक किया गया। अभियान में एएसपी अनिल कुमार, सीओ चारु द्विवेदी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर व एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों लोगों को प्रतीकात्मक रूप से यमराज बनाकर उनसे शर्मिंदा सेल्फी ली गई और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। यातायात प्रभारी सीओ चारु द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में लोगों को सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। प...