गिरडीह, जून 24 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के मंझने पंचायत स्थित शर्मा टोला एवं तुरिया टोला में 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बुधवार को विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, ललित पांडेय एवं रणधीर साव ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। मौके पर मुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रयास से ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने से दोनों टोलों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू होगी तथा लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थापना पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...