शर्मा चाय के मालिक के बेटे ने बर्थ-डे पार्टी में तड़तड़ाई गोलियां
लखनऊ, जुलाई 20 -- हजरतगंज स्थित नामचीन शर्मा चाय दुकान के मालिक के बेटे गौरव शर्मा ने अपनी बर्थ-डे पार्टी में सोमवार रात कई राउंड गोलियां तड़तड़ाई। घटना मोहनलालगंज में सिसेंडी-मदारपुर रोड पर स्थित स्पोरो रिसॉर्ट में हुई। वह दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था। कर्मचारियों ने जब फायरिंग का विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। बताया जा रहा है इस दौरान कई लोग नशे में थे। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गौरव शर्मा को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, गौरव शर्मा हजरतगंज स्थित शर्मा चाय दुकान के संचालक का बेटा है। रविवार को सिसेंडी-मदारपुर मार्ग पर स्थित स्पोरो रिसार्ट में 35-40 दोस्तों के साथ रात बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे। डीजे नाच-गाना पार्टी में चल रहा था। रिसॉर्ट कर्मचारी जितेंद्र के मुताबिक रात 11 बजे डीजे पर गौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.