अमरोहा, मई 3 -- जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहाँ जमीन के विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के जनाजे को रोक दिया और कब्रिस्तान में कब्र खोद रहे लोगों को भगा दिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया और भारी भीड़ जमा हो गई। अंत में, पुलिस की मौजूदगी में चार घंटे चली पंचायत और जमीन के बंटवारे पर हुए समझौते के बाद ही शव को सुपुर्दे-खाक किया जा सका। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में हत्या के बाद युवक का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्निपरिवार की जानकारी गांव में शफीक अहमद का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी जाफरी, बड़ा बेटा आसिफ, छोटा बेटा राशिद और दो बेटियां हैं। शफीक अहमद पिछले कई सालों से बीमार थे। उनकी देखभाल छोटा बेटा राशिद कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपनी क...