नई दिल्ली, जनवरी 16 -- इंडिया ओपन सुपर 750 में आयोजन संबंधी चिंताओं की सूची बढ़ती ही जा रही है और बृहस्पतिवार को एच एस प्रणय और सिंगापुर के लोह कीन यू के बीच पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच के दौरान 'पक्षी की बीट' के कारण दो बार मैच रोकना पड़ा। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी असामान्य रुकावटें जारी रहीं। पहले से ही टूर्नामेंट खेलने की स्थितियों, खराब हवा, बहुत अधिक ठंड और इस हफ्ते की शुरुआत में स्टैंड में एक बंदर देखे जाने से जुड़ी शिकायतों के कारण जांच के दायरे में चल रहा है। पूर्व विश्व चैंपियन लोह के खिलाफ प्रणय का मैच पहली बार तब रोका गया जब भारतीय खिलाड़ी पहले गेम में 16-14 से आगे था। निर्णायक गेम की शुरुआत में इसे फिर से रोका गया, जब प्रणय 1-0 से आगे थे। दोनों मौकों पर टूर्नामेंट के अधिकारी कोर्ट एक (...